{"_id":"5f26ec2d8ebc3e63c161f281","slug":"at-present-there-will-be-no-relaxation-in-the-city-sultanpur-news-lko533497336","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल शहर में नहीं मिलेगी कोई ढील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल शहर में नहीं मिलेगी कोई ढील
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अनलॉक-3 में भी शहर की बंदी में फिलहाल अभी कोई ढील नहीं मिल सकेगी। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसका निर्णय लिया है। कंटेनमेंट जोन व हॉट-स्पॉट जोन में पूरी सख्ती रहेगी। बफर जोन में भी दुकानें बंद रहेंगी। शासन के निर्देश पर अनलॉक-3 की गाइडलाइन डीएम ने जारी कर दी है।
जारी गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर में 25 जुलाई से किए गए लॉकडाउन में फिलहाल कोई ढील मिलने के आसार नहीं हैं। डीएम सी. इंदुमती ने स्पष्ट किया है कि शहर के कंटेनमेंट जोन व हॉट स्पॉट जोन में 10 से 14 दिनों तक कोई कोविड पॉजिटिव मरीज नहीं मिलने पर ही इन क्षेत्रों में ढील दी जा सकेगी। संक्रमण को रोकने के लिए कंटेनमेंट व हॉट स्पॉट जोन में सख्ती जारी रहेगी।
इसके साथ ही हॉट स्पॉट जोन के बाहर बनाए गए बफर जोन में भी दुकानें बंद रहेंगी। राष्ट्रीय नीति निदेशक लॉकडाउन कंटेनमेंट जोन में 31अगस्त तक लागू रहेगा। कंटनमेंट जोन में चिकित्सीय व आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की आपूर्ति जारी रहेगी। अनलॉक थ्री में कंटेनमेंट जोन के बाहर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, प्रशिक्षण संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। तरणताल, सिनेमा घर, मनोगंजन पार्क, थियेटर, बार, सभागार, योग संस्थान, व्यायामशाला पांच अगस्त के बाद खुल सकेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सभी राजनीतिक, सामाजिक, खेल, शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियां निरुद्घ रहेंगी। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जहां भी आयोजित किए जाएंगे वहां सोशल डिस्टेंसिंग की गाइड लाइन का अनुपालन किया जाएगा। अनलॉक-3 का आदेश जारी करते हुए डीएम ने लोगों को अनुपालन का निर्देश दिया है। कहा कि इसके उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी को देखते हुए जिलेवासियों से अपील की है। कहा कि खांसी, जुकाम, बुखार, सांस फूलने व बदन दर्द की दिक्कत आने पर लोग उसे न छुपाएं। समय से सूचना देते हुए उसकी जांच कराएं। समय से जांच व उपचार से संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। सीएचसी पर भी अब जांच की व्यवस्था की गई है।