फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Assistant Commissioner found glitch in MNREGA work of two Gram Panchayats

Sultanpur News: सहायक आयुक्त को दो ग्राम पंचायतों के मनरेगा कार्य में मिली गड़बड़ी

Thu, 26 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 26 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Assistant Commissioner found glitch in MNREGA work of two Gram Panchayats
दोस्तपुर में मनरेगा कार्य का जायजा लेते सहायक आयुक्त मनरेगा।
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। शिकायत पर पहुंचे मनरेगा के सहायक आयुक्त अरविंद मोहन ने बुधवार को तीन ग्राम पंचायताें के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो ग्राम पंचायताें के मनरेगा कार्य में गड़बड़ियां मिलीं। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कल्यानपुर में निरीक्षण के समय बुधवार को 10 मजदूरों की फोटो पोर्टल पर रोजगार सेवक अनिल सोनी की ओर से अपलोड की गई मिली। निरीक्षण में दो माह से कोई मिट्टी का काम मौके पर नहीं मिला। ग्राम पंचायत धनऊपुर तालाब पर 120 मजदूरों का कार्य दिखाया गया था। इसमें भी निरीक्षण में गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि कामों का मेजरमेंट नहीं हुआ है। सभी शून्य कर दिया जाएगा। धनऊपुर में मनरेगा मजदूर व कल्यानपुर के रोजगार सेवक का बयान लेकर सहायक आयुक्त ने हस्ताक्षर करवाया। भरथुआ में तालाब की खोदाई में निकाली गई मिट्टी की माप कराई और मजूदरों का मिलान कराया। बताया कि कार्यों में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, पंचायत सचिव देवव्रत पाल, टेक्नीशियन लोकेश दूबे, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता दीपचंद कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed