{"_id":"57d98d0f4f1c1ba73dd48b7e","slug":"asha-bahu-stopped-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहुओं ने रोकी एंबुलेंस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा बहुओं ने रोकी एंबुलेंस सेवा
Amarujala Bureau
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर उतरी जिले की आशा बहू बुधवार को फिर सड़क पर उतर आईं। आशा बहुओं ने जिला अस्पताल का घेराव कर एंबुलेंस सेवा बाधित कर दी। तकरीबन 30 मिनट तक एंबुलेंस नहीं चलने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। आशा बहुओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार जारी रखने के साथ ही अस्पतालों में तालाबंदी का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने व राज्य कर्मचारी का दर्जा देने को लेकर कार्य बहिष्कार पर उतरीं आशा बहू बुधवार को सड़क पर उतर आईं। आशा बहुओं ने मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय का घेराव कर शासन-प्रशासन पर हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आशाओं ने एंबुलेंस सेवा बाधित कर दी। करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस सेवा बाधित होने से मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद आशा बहुओं ने प्रतिमाह कम से कम 20 हजार रुपये मानदेय देने व राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए कर्मचारियों के समान सुविधाएं प्रदान करने संबंधी शासनादेश जारी करने की मांग की। इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष रीता सिंह, सुमन श्रीवास्तव, आशा सिंह, मिथिलेश सिंह, वीना सिंह, लक्ष्मी, रानी, जनकलली व उर्मिला सहित बड़ी संख्या में आशा बहू मौजूद रहीं।
विज्ञापन