फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Asha bahu protest

आशा बहुओं ने बंद किया जिला अस्पताल का गेट

Thu, 15 Sep 2016 10:33 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 15 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Asha bahu protest
सरकार के खिलाफ नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन पर उतरीं आशा बहुओं ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का मुख्य द्वार बंद कर दिया। अस्पताल गेट बंद होने से मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


चिकित्सकों की मान मनौव्वल के बाद आशाओं ने एक घंटे बाद अस्पताल का दूसरा छोटा दरवाजा खुलने दिया, तब ओपीडी सेवा शुरू हो सकी। आशा संघ ने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।
विज्ञापन


पारिश्रमिक के स्थान पर मानदेय निर्धारित करने व राज्य कर्मचारी का दर्जा देने को लेकर कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन पर उतरीं आशा बहुओं ने बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला अस्पताल का मुख्य द्वार बंद कर दिया। अस्पताल के गेट पर ताला बंद करने के बजाय सभी आशा बहू दरवाजे को घेर कर बैठ गईं और उधर से किसी को भी अंदर-बाहर नहीं होने देने की जिद पर अड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की ओर से काफी देर की गई मान मनौव्वल के बाद आशा बहुओं ने दूसरे छोटे गेट को खोला तब ओपीडी सेवा शुरू हो सकी। विरोध प्रदर्शन के दौरान आशा बहुओं ने शासन-प्रशासन पर हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शन के बाद आशाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।  इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष रीता सिंह, सुमन श्रीवास्तव, आशा सिंह, मिथिलेश सिंह, वीना सिंह, लक्ष्मी, रानी, जनकलली व उर्मिला सहित बड़ी संख्या में आशा बहू मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed