{"_id":"620d460801bba56f801fd832","slug":"arvind-and-rinki-showed-their-strength-in-dangal-sultanpur-news-lko6181258100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में अरविंद व रिंकी ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में अरविंद व रिंकी ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के गौरा टिकरी गांव में बुधवार को जय बजरंगबली आलोक रंजन स्मृति प्रथम दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई जिलों के महिला व पुरुष पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग का फाइनल वाराणसी के अरविंद यादव ने अपने नाम किया। वहीं, महिला वर्ग की कुश्ती में गोरखपुर की रिंकी ने बाजी मारी। आयोजक मंडल की ओर से विजेता व उप विजेता को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को करौंदीकलां ब्लॉक क्षेत्र के गौरा टिकरी गांव में राष्ट्रीय खिलाड़ी आलोक रंजन की स्मृति में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश व बिहार के पहलवान शामिल हुए। पुरुष वर्ग का मुकाबला गोरखपुर के जनार्दन यादव व वाराणसी के अरविंद यादव के बीच हुआ। इसमें वाराणसी के अरविंद यादव ने जनार्दन को चित कर दिया।
वहीं, महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला गोरखपुर की रिंकी व दिल्ली की ब्यूटी के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर की रिंकी ने जीत हासिल की। दंगल के आयोजक राम प्रकाश यादव ने अतिथियों, पहलवानों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया। दंगल में रेफरी चिंतामणि मिश्र व पांडेय रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश उपाध्याय, डॉ. संत भारती व राजेंद्र यादव ने किया। दंगल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेता व उप विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।