फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arresting

छात्रा से दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Fri, 14 Oct 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
arresting
सुल्तानपुर। इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एसयूवी व तमंचा बरामद किया हैं।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती लखनऊ में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। सात अक्तूबर की शाम छात्रा लखनऊ से ट्रेन द्वारा सुल्तानपुर जंक्शन पहुंची। रोडवेज बस अड्डा के पास पहुंच घर के लिए वह सवारी ढूंढ रही थी। इसी बीच एक एसयूवी उसे दिखी थी, जिस पर दो लोग सवार थे। छात्रा के अनुसार एसयूवी सवार एक युवक ने कहा कि वह जयसिंहपुर की ओर जा रहा है। उसे घर तक पहुंचा देगा। युवक के कहने पर छात्रा वाहन पर बैठ गई थी। एसयूवी इटकौली होते हुए पदारथपुर गांव के जंगल के पास पहुंची थी। इस बीच उस पर बैठे युवक ने उसका फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया और वाहन को जंगल में लेकर चला गया था। वाहन सवार युवक और चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर दोनों ने छात्रा की पिटाई की। दुष्कर्म के बाद छात्रा को जयसिंहपुर नहर पुलिया के पास छोड़कर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

घटना की विवेचना के दौरान पुलिस ने सूरज पांडेय और रंजीत उपाध्याय निवासीगण जलालपुर थाना कादीपुर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि घटनास्थल पर ही दुष्कर्म के दौरान पहने हुए कपड़े रखे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को पदारथपुर बाग के पास लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार वहां छुपाकर रखे गए तमंचे से रंजीत उपाध्याय ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रंजीत के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने रंजीत को सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि घटना में प्रयुक्त एसयूवी, तमंचा और कपड़े बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed