फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arresting

टैंकर से चुराया गया 38 लाख रुपये का सरसों का तेल बरामद

Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
arresting
सुल्तानपुर। राजस्थान से कोलकाता जा रहे टैंकर में भरे 38 लाख रुपये कीमत के सरसों के तेल को चालक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर चुरा लिया था। लापता टैंकर को बरामद करने के बाद जांच में जुटी राजस्थान पुलिस ने जिले के मोतिगरपुर क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान से करीब 19 लाख रुपये कीमत का तेल बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने उन्नाव जिले में बेचे गए शेष तेल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के नदवई थाना क्षेत्र के बैलारा गांव में संचालित गर्ग ऑयल्स फर्म से एक मार्च को चालक जितेंद्र सिंह यादव निवासी लामा बनकठा थाना मोतिगरपुर जिला सुल्तानपुर टैंकर में करीब 39 लाख रुपये कीमत का 23.91 टन सरसों का तेल लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुआ था। तेल निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा तो गर्ग ऑयल्स बैलारा के प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने पुलिस सूचना दी कि मेसर्स एमपीएस डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड कैनाल वेस्ट रोड कोलकाताकी ओर से सरसों के तेल का ऑर्डर दिया गया था। अभिषेक ने बताया कि टैंकर सासाराम टोल तक पहुंचा, लेकिन उसके चालक, मालिक व ट्रांसपोर्टर फोन नहीं उठा रहे हैं। इस मामले में अभिषेक की तहरीर पर 12 अगस्त को भरतपुर के नदवई थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की थी।
विज्ञापन

नदवई थाने की टीम बिहार पहुंची, जहां रोहतास जिले के देवरी क्षेत्र के शंकर घाट से लावारिस हालत में खाली टैंकर को बरामद किया था। तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम गत बुधवार को जिले के मोतिगरपुर क्षेत्र के खनुहट गांव पहुंची और गांव के संतोष श्रीवास्तव के निर्माणाधीन मकान की जमीन में बनाए गए गड्ढे से करीब 19 लाख रुपये कीमत के सरसों के तेल को बरामद किया। मकान मालिक मौके पर नहीं मिले। पुलिस टीम ने टैंकर चालक जितेंद्र सिंह यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। जितेंद्र से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शेष सरसों के तेल को चालक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्नाव में बेचा था। उसे भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed