{"_id":"61f825df3b8dc251f0578498","slug":"arresting-sultanpur-news-lko615844350","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लुटेरे गिरफ्तार, 76 सौ रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लुटेरे गिरफ्तार, 76 सौ रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के रवनिया के पास से रविवार को स्वाट ने पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 76 सौ रुपये, दो तमंचे, कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पखवारे भर पूर्व एक बैंक फ्रेंचाइजी से एक लाख 10 हजार रुपये की लूट की थी।
रवनिया स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास से गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अजय यादव उर्फ गोलू उर्फ भोलू निवासी राजा तरवा मजरे गंगेव थाना जयसिंहपुर, प्रवीण यादव उर्फ प्रिंस निवासी भटपुरा थाना गोसाईंगज, बृज कुमार उर्फ बृजेश कुमार उर्फ चुन्नी निवासी अर्जुनपुर गंगापुर थाना जयसिंहपुर, मोहम्मद आरिफ निवासी ग्राम कनराइया मूंगर थाना गोसाईंगंज और अनिल यादव उर्फ पुल्लुर निवासी गंगेव राजा का तरवा थाना जयसिंहपुर के रूप में की गई। एएसपी/सीओ जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज ने बताया कि 13 जनवरी 2022 को जयसिंहपुर क्षेत्र के डोमनपुर के पास से बैंक फ्रेंचाइजी चलाने वाले हरिओम यादव निवासी अर्जुनपुर गंगापुर कोतवाली जयसिंहपुर पर हमला कर एक लाख 10 हजार रुपये की लूट हुई थी। घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम को लगाया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इसी गिरोह ने बैंक फ्रेंचाइजी हरिओम से लूट की थी। लूट की रकम में से बचे 76 सौ रुपये भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी शातिर बदमाश हैं।