फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arresting

शादी की जिद से नाराज प्रेमी ने की थी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या

Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
arresting
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के उतुरी गांव में हाईवे के पास तीन दिन पहले गड्ढे में मृत मिली युवती की हत्या की गई थी। घटना का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। शादी की जिद पर प्रेमी ने ही युवती की गला घोंटकर कर दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के पास से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

उतुरी निवासी निशा भारती (18) शुक्रवार की शाम घर से बाहर गई थी। शनिवार की सुबह उसका शव हाईवे किनारे गड्ढे में मिला था। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जांच में कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। उसके आधार पर पुलिस ने पड़ोस के कजियापुर संसारीपुर गांव के रवि बौद्ध को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि एक वर्ष से निशा से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोबाइल पर बातचीत होती थी। निशा उस पर शादी का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

इस वजह से उसने निशा को शुक्रवार की रात उसने निशा के मोबाइल पर फोन करके गांव से बाहर बुलाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गड्ढे में फेंक कर वह मौके से भाग निकला। आरोपी युवक की निशानदेही पर उसके घर से मृतका का मोबाइल सेट भी पुलिस ने बरामद किया है। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि कोतवाली देहात की टीम ने आरोपी युवक रवि को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed