फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arresting

तीन लुटेरे दबोचे, नकदी बरामद

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
arresting
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में छह दिन पूर्व बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से हुई डेढ़ लाख रुपये लूट का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। लूट में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 51 हजार पांच सौ रुपये के साथ ही घटना में प्रयुक्त दो बाइक व डंडा बरामद किया है। अन्य दो लुटेरों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन मिश्र ने बताया कि जयसिंहपुर कोतवाली और स्वाट प्रभारी ने शनिवार की रात पीढ़ी नहर पुलिया के पास तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान अंशू, अमित उर्फ प्रसन्नजीत निवासी जजरही जमालपुर और अंकित निवासी परसा डडवा कोतवाली जयसिंहपुर के रूप में की गई है। फरार आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी परसा डड़वा और अंकित गुप्ता निवासी सजवनडीह कोतवाली जयसिंहपुर के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 51 हजार पांच सौ रुपये औरदो बाइक व डंडा बरामद किया गया है। फरार हुए दो बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने 25 अक्तूबर को बैंक फ्रेंचाइजी संचालक अनिल यादव से डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी। लूट के रुपयों में से 51 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed