फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Arrest warrant retained against Daroga in case of former MLA

Sultanpur News: पूर्व विधायक के केस में दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट बरकरार

Thu, 17 Jul 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Arrest warrant retained against Daroga in case of former MLA
सुल्तानपुर। पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और उनकी बहन अर्चना सिंह के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बृहस्पतिवार को साक्षी दरोगा गैरहाजिर रहे। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने दरोगा श्यामचंद्र यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर तलब किया था। फिलहाल, वह आए नहीं। अब उन्हें दो अगस्त के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन

धनपतगंज थाने में तैनात तत्कालीन उप निरीक्षक सुशील कुमार ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू की बहन अर्चना सिंह के खिलाफ 14 जून 2021 को आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बाद में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू का भी नाम पुलिस ने प्रकाश में लाते हुए दोनों लोग के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। मामले का विचारण एमपी-एमएलए की अदालत में चल रहा है, जिसमें साक्षी एसआई सत्यप्रकाश यादव को कई पेशियों से तलब किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed