{"_id":"6ae4ddb11945bf01220459f0","slug":"arrangements-for-the-storage-of-firecrackers-were-inspected-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168383-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जांची गई पटाखों के भंडारण की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जांची गई पटाखों के भंडारण की व्यवस्था
Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिवाली त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया ने शहर व बंधुआकलां में संचालित पटाखा दुकानों की जांच की। अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की।
दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने पटाखों के भंडारण और बिक्री में निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा। दुकानों पर अग्निशमन के समुचित इंतजाम रखने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पटाखों का भंडारण और बिक्री की जाए। सीओ नगर ने बताया कि 10 स्थानों पर पटाखा की दुकानों की जांच की गई। अवैध ढंग से पटाखों के भंडारण व बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)