{"_id":"69f79692444765d0f70b14e4","slug":"arguments-regarding-the-dna-testing-of-the-rape-and-murder-accused-will-take-place-tomorrow-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155459-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दुष्कर्म व हत्यारोपी के डीएनए जांच पर कल होगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दुष्कर्म व हत्यारोपी के डीएनए जांच पर कल होगी बहस
Mon, 04 May 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अंबेडकर नगर जिले के महरुआ के एक गांव निवासी युवती से दुष्कर्म व हत्या के मामले में जेल भेजे गए आरोपी गोलू का डीएनए सैंपल संरक्षित करने के लिए सीजेएम कोर्ट में विवेचक की तरफ से अर्जी शनिवार को पेश की गई। आरोपी गोलू को जेल से तलब किया गया। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने पुलिस की अर्जी स्वीकार करने की मांग किया। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से आपत्ति व बहस पेश करने के लिए समय की मांग अदालत से की गई।
जयसिंहपुर के एक गांव में गत 15 अप्रैल को अंबेडकर नगर जिले के महरुआ थाने के एक गांव की रहने वाली युवती का शव मिला था। मृतका के भाई की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली के एक गांव निवासी आरोपी गोलू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी जयसिंहपुर कोतवाली में दर्ज की गई थी। आरोपी का डीएनए सैंपल संरक्षित किए जाने के लिए विवेचक प्रमोद कुमार मिश्र की तरफ से सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी गई है, जिस पर मंगलवार (पांच मई) को सुनवाई होनी है। कोर्ट ने आरोपी गोलू को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल से तलब किया है। (संवाद)