{"_id":"6a7620030136217dd80bb9b4","slug":"approval-of-318-works-by-vbg-ramji-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-162316-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वीबीजी रामजी के 318 कार्यों की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वीबीजी रामजी के 318 कार्यों की स्वीकृति
Fri, 07 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वीबीजी रामजी के सम्मेलन में शुक्रवार को अधिकारियों ने 318 कार्यों की स्वीकृति दी। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने ग्राम रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों, खंड विकास अधिकारियों, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों सहित अन्य को जानकारी दी।
सीडीओ ने बताया कि वर्ष 2026-27 में 318 कार्यों को स्वीकृति दी गई है। बताया कि मजदूरी का भुगतान सात दिनों में करना होगा और खेती के मौसम में 60 दिन कई चरणों में कार्य बंद रहेंगे। सीडीओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीसी अजीत कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद