फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Applications will be amended till tomorrow for inter district transfer

अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए कल तक हो सकेगा आवेदनों में संशोधन

Thu, 01 Oct 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Applications will be amended till tomorrow for inter district transfer
सुल्तानपुर। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए 47 अध्यापकों ने आपत्तियां दाखिल की थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब तीन अक्तूबर तक आवेदन पत्रों में संशोधन किया जा सकेगा। इसके बाद फिर वेबसाइट लॉक हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का अंतर जनपदीय स्थानांतरण शुरू किए जाने के आदेश के बाद जिले में हलचल बढ़ गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आवेदन पत्रों में आपत्तियां मांगी थीं, जिसमें कुल 47 अध्यापकों ने आपत्ति दाखिल की थी।
विज्ञापन

आपत्ति दाखिल करने वाले अधिकतर शिक्षकों ने आवेदन करते समय त्रुटिपूर्ण जानकारी भूलवश भर दी थी। इसमें जॉइनिंग डेट गलत होना। गलत विकल्प भरना, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के त्रुटिपूर्ण विकल्प भरना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 अध्यापकों की आपत्तियों का जिला स्तरीय समिति ने निस्तारण किया है। समिति में एडी बेसिक अयोध्या मंडल, बीएसए व डायट प्राचार्य शामिल हैं। अभ्यर्थियों को तीन अक्तूबर तक आवेदन पत्रों में संशोधन करने का समय दिया गया है।

अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए 1243 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले अध्यापकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed