फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Anup won in wrestling and Dilshad won in long jump.

Sultanpur News: कुश्ती में अनूप व लंबी कूद में दिलशाद ने मारी बाजी

Sun, 11 Aug 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anup won in wrestling and Dilshad won in long jump.
कादीपुर (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत की ओर से नागपंचमी पर्व पर शुक्रवार देर शाम कुश्ती एवं लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग की कुश्ती में अनूप और लंबी कूद में दिलशाद ने बाजी मारी।
विज्ञापन



सीनियर वर्ग की कुश्ती में प्रथम स्थान पाने वाले अनूप कुमार को पंखा, द्वितीय स्थान पर आए बाबा को स्टील ड्रम और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले आबिद को टी-सेट देकर सम्मानित किया गया। जूनियर कुश्ती में इरशाद समेत 15 लोगों को प्लेट दी गई। वहीं, लंबी कूद में प्रथम स्थान पाने वाले दिलशाद को पंखा, दूसरे स्थान पर रहे शुभम को स्टील ड्रम और तीसरा स्थान पाने वाले तनवीर को टी-सेट प्रदान किया गया।
विज्ञापन



नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि गुड़िया तालाब कस्बे का पौराणिक स्थल है। अगले साल से इस कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया जाएगा। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख श्रवण मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा एवं प्रेम की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर केशव प्रसाद मिश्र, डॉ. इंद्रशेखर उपाध्याय, आशुतोष सिंह, बृजेश बहादुर सिंह, सूर्यलाल गुप्त, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed