{"_id":"5f2ed5ed8ebc3e4adf3fa888","slug":"antizen-test-oh-50-employee-sultanpur-news-lko5342755164","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 रेलवे कर्मचारियों का होगा एंटीजन टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 रेलवे कर्मचारियों का होगा एंटीजन टेस्ट
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पिछले दिनों स्थानीय रेलवे स्टेशन के डीजल लॉबी, आरक्षण केंद्र व रनिंग रूम में चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने सतर्क हो गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए संक्रमित रेलवे कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की गई है। इसमें करीब 50 रेलवे कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं। इन कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट करवाया जाएगा।
कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस ने रेलवे स्टेशन यार्ड में डीजल लॉबी के बाद आरक्षण केंद्र व रनिंग रूम के मेस तक अपने पांव पसार दिए हैं। रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट, रिजर्वेशन काउंटर के क्लर्क समेत चार रेलवे कर्मचारी पिछले दिनों हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
इसके बाद डीजल लॉबी व आरक्षण केंद्र को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया था। स्टेशन यार्ड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले अन्य रेलवे कर्मचारियों की भी जांच कराई जाएगी। रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक रेलवे स्टेशन यार्ड के 50 रेलवे कर्मचारियों को कोरोना जांच कराने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वाणिज्य विभाग से जुड़े करीब 26 व रनिंग रूम से जुड़े 24 रेलवे कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट करवाया जाएगा। संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले रेलवे कर्मचारियों को स्टेशन पर कम लोगों के संपर्क में आने की हिदायत दी गई है।
परिचालन व वाणिज्य से जुड़े स्टाफ की होगी जांच
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर स्टेेशन यार्ड के सभी विभागों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वाणिज्य, परिचालन (रनिंग रूम समेत अन्य विभाग) समेत अन्य स्टाफ का एंटीजन टेस्ट करवाया जाएगा। पहले चरण में करीब 50 रेलवे कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। इसकी सूची जिला प्रशासन को दी जाएगी।
-ज्योति स्वरूप, वाणिज्य निरीक्षक