फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Antima topped 400m race

400 मीटर दौड़ में अंतिमा अव्वल

Wed, 24 Mar 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Antima topped 400m race
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकासखंड के कटावां में नेहरू युवा केंद्र की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर की फर्राटा दौड़ में अंतिमा को प्रथम स्थान मिला। अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

दूबेपुर ब्लॉक के कटावां गांव में नेहरू युवा केंद्र की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 400 मीटर की दौड़ में अंतिमा को प्रथम स्थान मिला। 100 मीटर की दौड़ में काव्या व 200 मीटर की दौड़ में तमीम जहरा को प्रथम स्थान मिला। लंबी कूद में रेहान खान पहले, सत्यांश मिश्रा दूसरे व अखिल तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में मंगेश गिरि को पहला, वैभव सिंह को दूसरा व विपिन कुमार को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

वॉलीबाल व कबड्डी में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल कटावां की टीमों ने बाजी मारी। खिलाड़ियों को नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी कमल किशोर, ग्रामप्रधान रजनीश सिंह, वरिष्ठ लेखाकार दिनेशमणि ओझा व सत्यप्रकाश सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed