फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Answers from all SDMs and BDOs

जिले के सभी एसडीएम व बीडीओ से जवाब-तलब

Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Answers from all SDMs and BDOs
गौरीगंज। शासन से संचालित शादी-विवाह योजना का आवेदन लंबित रखना जिले के सभी एसडीएम व बीडीओ को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन लंबित रहने से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

नोटिस में तत्काल आवेदनों की जांच कर गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए पात्र लाभार्थियों का फार्म अग्रसारित करने को कहा है। डीएम ने तीन दिन में फार्म अग्रसारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गरीब परिवार के पुत्रियों की शादी के लिए प्रदेश सरकार की ओर मुख्यमंत्री सामूहिक शादी-विवाह के साथ ही सामान्य, पिछड़ा व अनुसूचित जाति वर्ग शादी-विवाह योजना संचालित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने अप्रैल माह में बजट आवंटित करते हुए जिला प्रशासन को नियमानुसार पात्र परिवार को शादी-विवाह योजना अनुदान से लाभांवित करने का निर्देश दिया था।
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रचार-प्रसार कराया तो लोगों ने बड़ी संख्या में विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के बाद शहरी क्षेत्र में एसडीएम को तो ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ को आवेदनों की जांच कर फार्मों को अग्रसारित करना था।
जिम्मेदारों की उपेक्षा से जिले में बड़ी संख्या में शादी-विवाह योजना अनुदान के फार्म लंबित पड़े हैं। योजना की समीक्षा के दौरान आवेदन लंबित देख नाराज डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने सभी एसडीएम व बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी की है।

नोटिस में सभी को तत्काल आवेदन की जांच करते हुए नियमानुसार फार्मों को निस्तारित कर पात्र लाभार्थियों के फार्मों को अग्रसारित कर योजना से लाभांवित करते हुए जवाब देेने का आदेश दिया गया है। डीएम ने डेडलाइन में आवेदन अग्रसारित नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed