फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Answer sheets will be distributed from GIC

जीआईसी से वितरित होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Wed, 09 Mar 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Answer sheets will be distributed from GIC
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी घोषित होने के बाद तैयारियों में तेजी आ गई है। पिछले वर्ष भेजी गईं उत्तर पुस्तिकाओं को राजकीय इंटर कॉलेज से 12 मार्च से वितरित किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिकाओं का लेखा-जोखा अपडेट रखना होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 124 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। केंद्रों पर वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए भेजी गईं उत्तर पुस्तिकाओं से परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिस अनुपात में उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध हैं, उसी अनुपात में समस्त परीक्षा केंद्रों को आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के सापेक्ष कॉपियां वितरित की जाएंगी। 12 मार्च से कॉपियों का वितरण राजकीय इंटर कॉलेज से किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के सापेक्ष ही क्रम से निर्गत किए जाएंगे ताकि क्रमांक की निरंतरता बनी रहे। एक बंडल की उत्तर पुस्तिकाएं समाप्त हो जाने के बाद ही दूसरा बंडल खोला जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का लेखा-जोखा संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने कहा है कि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक व उत्तर पुस्तिका क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करेंगे। कक्ष निरीक्षकों का भी उत्तरदायित्व होगा कि इस आदेश का पालन कराएं। परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका का क्रमांक उपस्थिति पत्रक पर भी निर्धारित कॉलम में अंकित करना होगा।
पूर्व वर्षों की भांति ही इस बार भी परीक्षार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति ली जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के मुताबिक पहली पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा में 10 बजे उपस्थिति लॉक कर दी जाएगी। उसके बाद परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकेगी।
बोर्ड परीक्षा में लगाए गए आंतरिक सचल दल के प्रत्येक सदस्य को कक्ष निरीक्षक के समान पारिश्रमिक दिया जाएगा। सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरजे मौर्य ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर गठित आंतरिक सचल दल में एक शिक्षिका समेत तीन सदस्य रखे जाएंगे।
परीक्षा केंद्र परिसर में स्मार्ट फोन व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में निरीक्षण दल के सदस्य पर्यवेक्षक के रूप में लगाए गए राजपत्रित अधिकारी ही प्रवेश कर सकेंगे। अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 22 मार्च तक पूर्ण कराई जाएंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेजों को केंद्र निर्धारित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी।

परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन के तहत 15 व वाह्य मूल्यांकन के तहत 15 अंक दिए जाएंगे। कुल नौ विषयों में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होगी। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, कंठ संगीत व वाद्य संगीत (तबला एवं सितार) विशेष शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed