फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Another bus found running on number of seized bus

चलती बस में हुए गैंगरेप में सीज बस के नंबर पर चलती मिली दूसरी बस

Sat, 03 Jul 2021 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Another bus found running on number of seized bus
सुल्तानपुर। किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुराचार के बाद सीज की गई बस के नंबर पर दूसरी बस सड़क पर फर्राटा भरती मिली। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य मामले में बस मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कूरेभार थाने की पुलिस ने 28 जून की रात में कस्बा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक लग्जरी बस को रोक कर चेक किया था। चेकिंग के दौरान बस की पिछली सीट के नीचे एक किशोरी बदहवास हालत में मिली।
विज्ञापन

पास में ही एक अन्य युवती अपने 10 वर्षीय भाई के साथ मौजूद थी। पुलिस ने किशोरी के साथ ही चालक हरिमंगल यादव और खलासी कुलदीप यादव निवासी कुदारन गलिबहां थाना कूरेभार और दूसरी युवती और बच्चे को अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि उसकी सौतेली बहन ने दवा कराने के बहाने रात 11 बजे उसे घर से बुलाया था। उसके बाद उसे बस से लेकर कुदारन गलिबहा गांव निवासी शिव पूजन सिंह के घर ले गई। शिव पूजन सिंह ने वहां उसके साथ दुराचार किया था। इसके बाद उसे दोबारा बस में लाया गया और बस में शिव पूजन सिंह और हरिमंगल ने उसके साथ दुराचार किया।
पुलिस ने सामूहिक दुराचार के मामले में हरिमंगल यादव को गिरफ्तार करते हुए घटना में साथ देने के आरोप में कुलदीप तथा किशोरी की सौतेली बहन को रिया वर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बस को भी सीज कर दिया था। पुलिस ने जिस बस को सीज किया था वह बस राजेंद्र प्रसाद शर्मा उर्फ बबलू निवासी विवेक नगर कोतवाली नगर की थी।
शनिवार को कूरेभार थाने की पुलिस ने सड़क पर फर्राटा भर रही एक बस को रोककर जांच की तो पता चला कि जो बस थाने में सीज है उसी बस के नंबर पर दूसरी बस चल रही है। एसओ कूरेभार अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों बसों पर एक ही रंग की पेटिंग कराकर एक ही नंबर पर दोनों बसों को चलाया जा रहा था।

पुलिस ने बस मालिक राजेंद्र प्रसाद शर्मा उर्फ बबलू शर्मा निवासी विवेक नगर, चालक सियाराम यादव निवासी कुदारन गलिबहा थाना कूरेभार और खलासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र निवासी बहुबरा थाना कुड़वार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed