{"_id":"eea71db43cbfbf85d16ecb85b4ce9657","slug":"another-bank-account-for-lpg-subsidy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में सब्सिडी न आने पर बदलना होगा अकाउंट नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में सब्सिडी न आने पर बदलना होगा अकाउंट नंबर
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी योजना से जुड़ने के बाद भी सब्सिडी नहीं पाने वाले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को दूसरा अकाउंट नंबर देना होगा। पासबुक की छाया प्रति देने के बाद एजेंसी संचालक दूसरा खाता संख्या ऑनलाइन कनेक्शन नंबर पर फीड कर देंगे। बैंकों की तरफ से अकाउंट नंबर को नियमित अपडेट नहीं करने से घरेलू गैस उपभोक्ताओं के सामने यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
पेट्रोल कंपनियों के एजेंसी कार्यालयों पर इन दिनों सब्सिडी बंद होने की सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि दो से तीन माह तक खाते में छूट की धनराशि आने के बाद अचानक सब्सिडी बंद कर दी गई। सैकड़ों घरेलू गैस कनेक्शन धारकों की उलझनों को देखते हुए पेट्रोल कंपनियों ने बाधित चल रहे अकाउंट नंबरों को स्थानांतरित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इनके स्थान पर उपभोक्ताओं से नए अकाउंट नंबर लेने की तैयारी की गई है। ऐसे परिवारों को कनेक्शन धारक के दूसरे अकाउंट नंबर एजेंसी संचालकों को देने होंगे। जहां कार्यालय पर तैनात कंप्यूटर लिपिक डीबीटीएल की ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत दूसरे अकाउंट नंबर की फीडिंग कर देंगे। फीडिंग के दूसरे माह से ही पात्रों को सब्सिडी का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
सुल्तानपुर गैस एजेंसी संचालक जिलाउल हसनैन ने बताया कि सब्सिडी से वंचित परिवारों के लिए फिर से अकाउंट नंबर फीड कराने की तैयारी की गई है। बैंक की तरफ से अकाउंट नंबर पर लेन-देन बंद करने के बाद कार्यालय की तरफ से नए नंबर अपलोड कर दिए जाएंगे। डीएसओ अजय सिंह ने बताया कि उपभोक्ता इस संबंध में संबंधित एजेंसी कार्यालय से संपर्क करें।