{"_id":"6a8f2f538259379b2f020e00","slug":"anoop-gupta-selected-for-the-civil-services-badminton-team-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-163709-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अनूप गुप्ता का सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अनूप गुप्ता का सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टीम में चयन
Wed, 26 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
अनूप गुप्ता। स्रोत- सूचना विभाग
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट के लिपिक अनूप कुमार गुप्ता का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 के लिए प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। चयन केंद्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया।
इसका ट्रायल 24 और 25 अगस्त को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रयाग में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न संभागों से लगभग 150 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अयोध्या मंडल से सुल्तानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक अनूप कुमार गुप्ता ने प्रतिभाग किया। अनूप कुमार गुप्ता ने पुरुष ओपन वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। उनके साथ ग्राम विकास विभाग के संजय कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हुए थे। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है।