{"_id":"974da39d798db6b4b164c72446182b05","slug":"anjali-won-athletics-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजली एथलेटिक्स चैंपियन, दूबेपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजली एथलेटिक्स चैंपियन, दूबेपुर अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों की 31वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुई। आलम ये रहा कि अंतिम दिन लंभुआ के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेे के बावजूद शील्ड लेने के लिए धरना तक देना पड़ा।
विज्ञापन
31 जनवरी से पंत स्पोर्ट्स स्टेेडियम में शुरू हुई 31वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का तीसरे दिन मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीडीओ राम यज्ञ मिश्र ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का खेलकूद में प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ है। संयोजक के रुप में मौजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव ने समारोह रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंतिम दिन दूबेपुर ब्लॉक ओवर ऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन
लंभुआ को द्वितीय व मोतिगरपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिलीप पांडेय, व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, श्रद्घा सिंह, एचबी सिंह, निजाम खान, रणवीर सिंह, ओम प्रकाश पाल, विजय नरायन तिवारी, अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। समारोह का संचालन शिक्षक सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
धरने के बाद मिली शील्ड
सुल्तानपुर। लंभुआ के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के बावजूद कोई स्थान नहीं दिया गया। पहले दूबेपुर को प्रथम, मोतिगरपुर को द्वितीय एवं बल्दीराय को तृतीय स्थान दिया गया था। इसे लेकर शिक्षक रणवीर सिंह एवं अन्य के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने स्टेडियम में ही धरना शुरू कर दिया। बाद में अधिकारियों ने बीच-बचाव कर लंभुआ के खिलाड़ियों को द्वितीय स्थान प्राप्त करने की शील्ड प्रदान की।