{"_id":"61520c598ebc3efd131ae223","slug":"animal-traffiking-sultanpur-news-lko597556159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में मृत मिले 23 मवेशी, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में मृत मिले 23 मवेशी, चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। हरदोई से मवेशियों को एक कंटेनर में बंद कर बक्सर (बिहार) भेजे रहे वाहन को तहसीलदार ने पुलिस के साथ शहर से सटे पयागीपुर के पास पकड़ लिया। कंटेनर का ताला तोड़ा गया तो उसके अंदर 23 मवेशी मृत मिले। पुलिस ने खलासी को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
पयागीपुर चौराहे के पास खड़े एक कंटेनर से बदबू आने की शिकायत पर सोमवार को तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने नगर कोतवाल एके सिंह भदोरिया के साथ जांच शुरू की। इस दौरान ट्रक चालक फरार हो गया तो तहसीलदार को संदेह हुआ। उन्होंने मौके पर मौजूद ट्रक के खलासी की मौजूदगी में ताला तोड़ा तो अंदर का नजारा बेहद वीभत्स था। कंटेनर के अंदर भूसे की तरह भरे गए मवेशियों की मौत हो चुकी थी। तहसीलदार के आदेश पर तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान कंटेनर के अंदर भरे गए सभी 23 मवेशियों की मौत हो चुकी थी।
इसके बाद पशुओं का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद जेसीबी की मदद से सभी को दूसरे वाहन पर रखा गया। नगर कोतवाल एके सिंह भदोरिया ने बताया कि खलासी की पहचान उमेश चंद्र यादव निवासी सुल्तानपुर उघरी थाना सरपतहा जिला जौनपुर के रूप में की गई है। खलासी को गिरफ्तार कर चालक और कंटेनर स्वामी की तलाश की जा रही है। सभी मवेशियों के शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस के समीप बंजर जमीन में दफन कराया जा रहा है।