फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Angry sanitation workers surrounded the SP office and protested against the attack

Sultanpur News: हमले से नाराज सफाईकर्मियों ने एसपी ऑफिस घेरा, प्रदर्शन

Sun, 26 Apr 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Angry sanitation workers surrounded the SP office and protested against the attack
 नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। स्रोत-सोशल मीडिया  
सुल्तानपुर। शहर से सटे अलहदादपुर स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पर शनिवार सुबह कचरा डालने गए नगर पालिका के दिहाड़ी सफाईकर्मी मो. अली जान और शिवा पर एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में मो. अली जान का सिर फूट गया। वारदात से नाराज सफाई कर्मियों ने एसपी ऑफिस के पास वाहन खड़ा करके कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस घटना से शहर में सफाई व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


मो. अली जान का आरोप है कि शनिवार सुबह आठ बजे अलहदादपुर स्थित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर पर कचरा डालने पहुंचे। वहां से जैसे बाहर निकले, तभी घासीगंज निवासी नीरज दुबे अभद्रता करने लगे। मना करने पर आरोपी ने कार से लोहे की रॉड निकालकर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने दूसरा सफाई कर्मी शिवा पहुंचा तो आरोपी ने उसे भी मारा-पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मी नगर पालिका में इकट्ठा हो गए। वाहनों को एसपी ऑफिस के सामने खड़ा कर सफाई कर्मी प्रदर्शन करने लगे। सफाई कर्मी कोतवाली नगर पहुंचे। वहां घटनास्थल कोतवाली देहात का बताया गया। सफाई कर्मचारी एसपी ऑफिस पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्लू चौधरी, व दूसरे संगठन उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के अध्यक्ष संतोष चौधरी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed