फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Angry consumers made electricity workers hostage

Sultanpur News: नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मियों को बनाया बंधक

Sat, 22 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Angry consumers made electricity workers hostage
चांदा के किंदीपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते ग्रामीणों को समझाते एक्सईएन व एसडीओ।  -संवाद
चांदा (सुल्तानपुर)। किंदीपुर उपकेंद्र से जुड़े 40 हजार उपभोक्ता पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट की परेशानी से जूझ रहे हैं। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उपकेंद्र का घेराव कर अधिशासी अभियंता समेत अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस व बिजली विभाग के आला अफसरों ने ग्रामीणों को छह घंटे बिजली सप्लाई देने का भरोसा दिला कर स्थिति को बिगड़ने से बचाया। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने अपना घेराव व प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन



सप्ताह भर से बेपटरी हुई इलाके की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार की शाम पूरी तरह से ठप हो गई थी। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार की देर शाम किंदीपुर उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान तकनीकी फाल्ट दूर कराने के लिए उपकेंद्र के अंदर मौजूद एक्सईएन जगदीश पटेल, एसडीओ चांदा अमित दुबे, अवर अभियंता प्रकाश यादव समेत अन्य विद्युत कर्मचारियों को उपभोक्ताओं ने परिसर के अंदर ही बंधक बनाकर उपकेंद्र पर बाहर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन



मौके पर बिजली विभाग के एक्सईएन जगदीश पटेल ने उपभोक्ताओं को लिखित भरोसा दिलाया कि अब इलाके में छह-छह घंटे बिजली आपूर्ति हर संभव स्तर पर सुनिश्चित कराई जाएगी। इस आश्वासन के बाद नाराज उपभोक्ता ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed