{"_id":"613f8f6d8ebc3e494b23ead0","slug":"anganbadi-sultanpur-news-lko5954164198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी के दो लाभार्थियों का गेहूं-चावल व तेल होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी के दो लाभार्थियों का गेहूं-चावल व तेल होगा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी केंद्र के करीब दो लाख लाभार्थियों को मिल रहा गेहूूं, चावल, रिफाइंड व चने की दाल का वितरण बंद होगा। उन्हें पौष्टिक आहार के तौर पर फिर पंजीरी मिलेगी। लाभार्थियों को पंजीरी उपलब्ध कराने के लिए जिले में पांच स्थानों पर मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्पादन शुरू होते ही पंजीरी का वितरण बंद हो जाएगा।
शासन के निर्देश पर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत करीब दो लाख लाभार्थियों को ड्राई राशन के तौर पर अभी तक गेहूं, चावल, रिफाइंड व चने की दाल का वितरण किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से राशन को घर-घर वितरण किया जा रहा है। इस बीच शासन ने फिर व्यवस्था बदलने का निर्देश दिया है। शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को फिर पुष्टाहार वितरण का निर्देश दिया है। इसके लिए जिले में ही पांच ब्लॉकों में पुष्टाहार (पंजीरी) बनाने की मशीन लगाने की स्वीकृति एनआरएलएम को दी है। दूबेपुर, धनपतगंज, जयसिंहपुर, कादीपुर व लंभुआ विकास खंड में स्थापित होने वाली मशीन से सभी 14 विकास खंडों के लाभार्थियों को पंजीरी की आपूर्ति परियोजना कार्यालय के जरिए कराई जाएगी।
एनआरएलम के अधिकारियों ने पांचों विकास खंडों में मशीन स्थापना के लिए जगह का चयन कर लिया है। पहले चरण में दूबेपुर के दूबेपुर ग्राम पंचायत व धनपतगंज के देहली बाजार में मशीन स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे चरण में अन्य तीनों विकास खंडों में मशीन स्थापित की जाएगी। मशीन की स्थापना होने के बाद पंजीरी बनाने व वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद सूखे राशन का वितरण बंद हो जाएगा।