{"_id":"66b6a4ce45fb0c73b20e3b67","slug":"and-24-girls-remained-virgin-in-the-same-village-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-117176-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ...और एक ही गांव में कुंवारी रह गई थीं 24 युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ...और एक ही गांव में कुंवारी रह गई थीं 24 युवतियां
Sat, 10 Aug 2024 04:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समाज कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई गईं शादियों में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। एक ही गांव की 24 युवतियाें की शादी से योजना संदेह के घेरे में आ गई है। यही नहीं, 40 की उम्र पार कर चुकीं कई महिलाओं की शादी कराए जाने के आंकड़े भी दर्पण पोर्टल पर दर्ज हैं।
बल्दीराय विकास खंड में 11 जुलाई व कुड़वार ब्लॉक में 12 जुलाई को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी कराई गई थी, जिसमें बड़ा गड़बड़झाला किए जाने की बात सामने आई है। समाज कल्याण विभाग के दर्पण पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में अकेले बल्दीराय ब्लॉक के महुली गांव की 24 युवतियों की शादी करा दी गई है। इसमें एक महिला की उम्र 42 वर्ष है।
आश्चर्यजनक बात यह है कि महुली गांव में 22 साल से लेकर 42 वर्ष तक की युवतियों व महिलाओं की शादी कराई गई है। यही नहीं बगल के भखरी गांव में भी 10 उम्रदराज युवतियों की शादी करा दी गई है। जिम्मेदारों ने रहस्य पर पर्दा डालने के लिए बल्दीराय की कुछ युवतियों की शादी कुड़वार व कुड़वार की कुछ युवतियों की शादी बल्दीराय विकास खंड के आयोजन में करा दी। करीब तीन हजार की आबादी वाले अकेले महुली गांव की 24 व भखरी गांव की 10 युवतियां कुंवारी मिलने से योजना सवालों के घेरे में आ गई है। सूत्र बताते हैं कि इसी तरह अन्य विकास खंडों में हुईं शादियों में भी गड़बड़ी की गई है। शादी कराने के बाद आननफानन पात्रों के खाते में धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन
कराई जाएगी जांच
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन होता है। बीडीओ की ओर से उसका सत्यापन कराया जाता है। सत्यापित सूची मिलने के बाद ही योजना के तहत शादी कराई जाती है। महुली गांव में अधिक शादी होने के मामले की जांच कराई जाएगी।