फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ananya will play in Khelo India Youth Games in Haryana

हरियाणा के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेलेंगी अनन्या

Thu, 02 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ananya will play in Khelo India Youth Games in Haryana
सुल्तानपुर। खेल जगत में जिले के दो वॉलीबाल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। बालक वर्ग के वॉलीबाल खिलाड़ी सत्यमन्नू सिंह का चयन पंजाब के संगरूर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया मस्तुअना साहिब में हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, बालिका वर्ग की खिलाड़ी अनन्या सिंह का चयन हरियाणा के पंचकुला में होने वाले खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स की यूपी टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता तीन से सात जून के बीच होगी।
विज्ञापन

पंजाब के संगरूर में संचालित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया मस्तुअना साहिब में जिले के वॉलीबाल खिलाड़ी सत्यमन्नू सिंह का चयन हुआ है। उन्होंने चयन के लिए आयोजित ट्रायल को क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बालिका वर्ग की वॉलीबाल खिलाड़ी अनन्या सिंह हरियाणा के पंचकुला में तीन से सात जून के बीच आयोजित होने वाले खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में खेलेंगी। उनका चयन नेशनल यूथ गेम्स में खेलने वाली यूपी की टीम में हुआ है। यूपी टीम के लिए पिछले दिनों आयोजित ट्रायल में अनन्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि हरियाणा के पंचकुला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में तीन जून से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए यूपी टीम पंचकुला पहुंच गई है।

दोनों वॉलीबाल खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष चंद्रभद्र सिंह सोनू, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला खेल प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप उर्फ भोला सिंह, राम शिरोमणि वर्मा, रामेंद्र सिंह राणा, संजय सिंह, मुनेंद्र मिश्र, गोलू सिंह जगन्नाथ वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, कुश्ती संघ के बाबुल पहलवान व संघ प्रवक्ता डॉ. अब्दुल हमीद नेे खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed