{"_id":"5f6bc3f9c1843e9d182c12de3352ca29","slug":"anant-vikram-s-plea-given-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनंत विक्रम की जमानत अर्जी दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंत विक्रम की जमानत अर्जी दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 08 Jul 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भूपति भवन कांड में जेल में निरुद्ध डॉ. संजय सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह की जमानत अर्जी बुधवार को जिला जज की कोर्ट में दाखिल की गई। प्रभारी जिला जज,स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट जयकृष्ण तिवारी ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तिथि नियत की है। उधर, उन्हें सुरक्षा दिलाए जाने के लिए दी गई अर्जी पर किसी के उपस्थित नहीं होने पर सीजेएम विजय कुमार आजाद ने इस पर सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
भूपति भवन के सामने 14 सितंबर 2014 को हुए बवाल में अमेठी कोतवाली के सिपाही विजय प्रताप मिश्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह के पुत्र व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह समेत सात नामजद और 300 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते चार जुलाई को पुलिस ने अनंत विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को अनंत विक्रम सिंह की जमानत अर्जी उनके अधिवक्ता राजकिशोर सिंह ने जिला जज की कोर्ट में दाखिल की। जिस पर सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
उधर, अनंत विक्रम सिंह को सुरक्षा दिलाए जाने के लिए दी गई अर्जी पर बुधवार को सुनवाई के समय कोई उपस्थित नहीं रहा। सीजेएम विजय कुमार आजाद ने सुरक्षा अर्जी सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन