फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Anamolies in Trauma Building.

ट्रॉमा सेंटर के निर्माण  में मिली खामियां

Thu, 28 Apr 2016 10:47 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 28 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Anamolies in Trauma Building.
निर्माण में लापरवाही - फोटो : अमर उजाला

दो दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अमहट में बन रहे ट्रॉमा सेंटर एवं निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर निर्माण गुणवत्तापूर्ण न पाए जाने पर जिलाधिकारी को तीन अभियंताओं की टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव हेमंत राव ने अपने दौरे के दूसरे दिन अमहट में बन रहे ट्रॉमा सेंटर के भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि रैंप जहां बनाया जाना था वहां न बनाकर दूसरी तरफ बनाया गया है।
विज्ञापन


साथ ही भवन के छत की फिनिशिंग भी गुणवत्तापूर्ण नहीं है। खिड़कियों के पल्ले एवं वॉश बेसिन भी गुणवत्ता पूर्ण नहीं पाई गई। प्रमुख सचिव ने प्रोजेक्ट मैनेजर आरए वर्मा को भवन निर्माण में पाई गई कमियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टेशन में निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के दौरान कार्य गुणवत्तापूर्ण न पाए जाने पर निर्माण एजेंसी के कार्यों की जांच कराने का निर्देश दिया। दोनों जगहों पर गुणवत्ता की जांच के लिए जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशाषी अभियंता की तीन सदस्यीय टीम गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed