फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Amethi Medical office to be sacked

बर्खास्त होंगे अमेठी के चिकित्साधिकारी

Mon, 27 Mar 2017 10:44 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 27 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Amethi Medical office to be sacked
सख्त कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सकों की मनमानी रोकने व व्यवस्था में सुधार के लिए सोमवार को डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षक किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी देख ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करवाने व बिना अवकाश अस्पताल नहीं आने वाले चिकित्साधिकारी को बर्खास्त करने की संस्तुति प्रमुख सचिव से की।

विज्ञापन


डीएम ने सीएमओ को अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं को सात दिन के भीतर दुरुस्त करवाने को कहा। अगले निरीक्षण में व्यवस्थाएं सही नहीं मिलने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। डीएम योगेश कुमार ने निर्माणाधीन टीबी क्लीनिक व जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी व चिकित्सकों की मनमानी रोकने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी योगेश कुमार ने संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद गंदगी व अव्यवस्था देख भड़के डीएम ने बिना स्वीकृत अवकाश के अस्पताल नहीं आने वाले चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता को बर्खास्त करने व सफाई कार्य की जिम्मेदारी संभालने वाले ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करवाने की संस्तुति प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से की। डीएम ने सीएमओ डॉ. आनंद ओझा को अस्पताल बुलाकर फैली अव्यवस्थाओं को सात दिन में दूर करवाने के साथ ही अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज का पूरा विवरण अंकित करवाने, अमेठी सीएचसी में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन को जिला अस्पताल में स्थापित करवाने का आदेश दिया। उन्होंने सात दिन बाद अस्पताल का निरीक्षण करने की बात कहते हुए व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। डीएम के निरीक्षण से जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed