{"_id":"6679546637cf2d3901e45010336c3419","slug":"amethi-land-given-back-to-upsidc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूपीएसआईडीसी के नाम दर्ज हुई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसआईडीसी के नाम दर्ज हुई जमीन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Aug 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। एसडीएम कोर्ट गौरीगंज की ओर से बुधवार दोपहर कौहार स्थित जिस 49.84 हेक्टेयर भूमि से सम्राट बाइसकिल लिमिटेड का नाम खारिज करने का आदेश हुआ था। देर शाम उसकी अमलदरामद यूपीएसआईडीसी के नाम कर दी गई। अमलदरामद होने के बाद अब राजस्व अभिलेखों में यह भूमि यूपीएसआईडीसी को हो गई। उल्लेखनीय है कि इसी जमीन को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला था।
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी ने वर्ष 1983 में गौरीगंज तहसील के कौहार गांव में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए किसानों की 49.84 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण और ग्राम सभा की 42.06 हेक्टेयर भूमि का पुनर्ग्रहण किया था। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद वर्ष 1984 में यूपीएसआईडीसी ने किसानों से अधिग्रहीत 49.84 हेक्टेयर भूमि में से 65.57 एकड़ भूमि मेसर्स सम्राट बाइसकिल लिमिटेड को 90 वर्ष के लीज पर दी थी।
विज्ञापन
लीज होने के बाद सम्राट साइकिल के मालिकानों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को मिलाकर यूपीएसआईडीसी की ओर से अधिग्रहीत संपूर्ण 49.84 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में कंपनी के नाम करवा ली। इसकी जानकारी होने के बाद नवंबर 2014 में यूपीएसआईडीसी ने एसडीएम कोर्ट में वाद दायर कर खतौनी से सम्राट साइकिल का नाम खारिज कर जमीन निगम के नाम किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
निगम की ओर से प्रस्तुत खतौनी व अन्य अभिलेखीय तथ्यों के आधार पर बुधवार दोपहर एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने 49.84 हेक्टेयर भूमि से सम्राट बाइसकिल लिमिटेड का नाम खारिज कर उक्त भूमि यूपीएसआईडीसी के नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। मामले की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता है कि जहां सामान्य मामलों में आदेश के बावजूद अमलदरामद होने में महीनों लग जाते हैं वहीं इस मामले में एसडीएम का आदेश होते ही देर शाम अमलदरामद की प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई। अब संपूर्ण 49.84 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में यूपीएसआईडीसी की हो गई। डीएम जगतराज त्रिपाठी ने यूपीएसआईडीसी के पक्ष में आदेश के अमलदरामद होने की पुष्टि की है।