{"_id":"57c85cd74f1c1bf3322cafa9","slug":"amethi-gets-112-roads-from-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी को दिया 112 सड़कों का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी को दिया 112 सड़कों का तोहफा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
राहुल ने सुनीं समस्याएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जाफरगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने से पहले 112 सड़कों का सामूहिक रूप से लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें क्षेत्रीय सांसद विकास निधि से बनी ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) की 72 इंटरलॉकिंग सडक़ें शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पर छह करोड़ 24 लाख रुपये लागत आई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 36 सड़कों का भी लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है। इन सडक़ों की कुल दूरी 189.95 किलोमीटर है। इन पर 88 करोड़ 35 लाख की लागत आई है।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्रीय सड़क निधि से चार सड़कों का शिलान्यास किया। इन सडक़ों पर 42 करोड़ 30 लाख की लागत आएगी। इनकी दूरी 33.5 किलोमीटर है। कार्यक्रम में तिलोई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रभारी हाजी इम्तियाज अहमद ने राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री अमीता सिंह, विधायक राधेश्याम धोबी, एमएलसी दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, मो. नईम ने संबोधित किया। इस मौके पर अतहर अली, मो. रफीक वारसी अल्लू मियां, जिला पंचायत सदस्य विमलेश सरोज, कामता प्रसाद मिश्र, धर्मराज बहेलिया, मकसूद बाबू, शाहीन अख्तर, गुरु प्रसाद त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का समापन कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश्वर प्रताप सिंह ने किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह संजय गांधी अस्पताल के अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलेंगे। उसके बाद वे जिला मुख्यालय गौरीगंज में आयोजित जिला निगरानी समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।