फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ambulance driver injured in road accident dies

Sultanpur News: सड़क हादसे में घायल एंबुलेंस चालक की मौत

Fri, 07 Feb 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver injured in road accident dies
भदैंया (सुल्तानपुर)। पखवारे भर पहले सड़क हादसे में घायल एंबुलेंस कर्मी की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पन्ना टिकरी निवासी सुजीत यादव (42) 108 एंबुलेंस सेवा में तैनात थे। दो महीने पहले उन्हें भदैंया सीएचसी से मिर्जापुर जिले में स्थानांतरित किया गया था। पिछले दिनों वह दो दिन के अवकाश पर घर आए थे। 21 जनवरी को बाइक से कामतागंज से दोमुहां जा रहे थे। कामतागंज के पास स्थित पेट्रोलपंप के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा था। बुधवार रात उनकी मौत हो गई। वह भदैंया सीएचसी में लगातार 12 साल तक सेवारत रहे। उनके निधन से परिजनों का रो कर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed