{"_id":"64dd17ac9d7ed569240062a4","slug":"ambulance-collides-with-patrol-car-two-killed-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-1682-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एंबुलेंस ने गश्ती कार को मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एंबुलेंस ने गश्ती कार को मारी टक्कर, दो की मौत
Thu, 17 Aug 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। शव पहुंचाकर बिहार से लौट रही गुजरात की एंबुलेंस ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यूपीडा की पेट्रोलिंग कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस के दोनों चालकों की मौत हो गई जबकि पेट्रोलिंग कार के तीन कर्मचारी घायल हो गए।
हादसा जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 131.500 पर मंगलवार आधी रात को हुआ। गुजरात के पाटन जिले के राधनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमीरपुर निवासी चालक नरसिंह भाई परमार (45) व साथी चालक परवीन (22) गुजरात से एक शव लेकर बिहार गए थे।
मंगलवार को वहां शव छोड़कर दोनों लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव के पास उन्होंने यूपीडा की पेट्रोलिंग कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस के दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यूपीडा की कार भी डिवाइडर से टकरा गई। उसमें सवार यूपीडा कर्मी अनिल कुमार सिंह को ज्यादा व मुस्तकीन, चंद्र प्रकाश व प्रदीप को हल्की चोट आई। यूपीडा की दूसरी टीम ने एंबुलेंस चालकों व अन्य घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यूपीडा कर्मी का इलाज चल रहा है।
रात में ही यूपीडा के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवाकर यातायात बहाल करवा दिया। जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद सिंह ने बताया की वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।