फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Allegations of Worker's Murder; Road Blocked

Sultanpur News: मजदूर की हत्या का आरोप, सड़क की जाम

Wed, 20 May 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 20 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Worker's Murder; Road Blocked
बल्दीराय के देवरा गांव के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
वलीपुर। बल्दीराय के पूरे बसई मजरे देवरा निवासी मजदूर मंजीत कोरी का शव सोमवार दोपहर देवरा गांव के पास स्थित डड़वा जंगल में जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मंगलवार दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संंस्कार से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों ने देवरा गांव के पास देवरा-खड़भड़िया रोड जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई अवधेश कुमार ने बताया कि उनके भाई मंजीत कोरी ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर फंदे से लटका दिया गया है। मंजीत रविवार शाम पांच बजे घर से आटा लाने के लिए निकला था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका था। रोड जाम की जानकारी मिलने के बाद बल्दीराय थानाध्यक्ष एमपी सिंह, हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि पहुंचे। परिजनों ने प्रकरण के निष्पक्ष जांच की मांग की। बल्दीराय थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने प्रकरण की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनोें ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed