{"_id":"6aa6e92a30c4bf8a160f7cd8","slug":"allegation-of-using-substandard-yellow-bricks-in-jal-jeevan-mission-construction-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-164893-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जल जीवन मिशन के निर्माण में पीली ईंट लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जल जीवन मिशन के निर्माण में पीली ईंट लगाने का आरोप
Sun, 13 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कूरेभार। लोकेपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत 3.28 करोड़ रुपये से गांव में पानी की टंकी और अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माणाधीन टंकी परिसर के एक कमरे की दीवार में पीली ईंट लगाए जाने की शिकायत पर ग्राम पंचायत प्रशासक और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
रविवार सुबह ग्राम पंचायत प्रशासक राधेश्याम वर्मा निर्माण स्थल पर पहुंचे और काम का जायजा लिया। कमरे की दीवार में पीली ईंट लगी मिलने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले टंकी की चारदीवारी में भी पीली ईंट लगाए जाने पर विरोध किया गया था। कमरे के निर्माण में ऐसी ईंट का इस्तेमाल किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण अरुण दूबे, अजीत वर्मा, शिवकुमार, ईश्वरदीन, रामजीत सहित अन्य लोगों ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।
जल जीवन मिशन के जेई प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि टंकी और चारदीवारी का निर्माण पूरा हो चुका है। कुछ काम चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर काम तत्काल रोकवा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।