{"_id":"60e33abd8ebc3e613274369b","slug":"allegation-of-sexual-assault-after-kidnapping-from-home-sultanpur-news-lko585608221","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से किशोरी को अगवा कर कार में दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से किशोरी को अगवा कर कार में दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते शुक्रवार की शाम घर में मौजूद थी। गांव का ही एक युवक उसके घर पहुंचा और चाचा के साथ दुर्घटना होने की सूचना देकर साथ चलने को कहा।
आरोप है कि किशोरी के इन्कार करने पर युवक ने उसे जबरन खींचकर बाहर खड़ी कार में बैठा लिया। उसे दूर ले जाकर कार में ही दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार के बाद के एकत्र हुए राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी थी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची थी, जहां से उसे छोड़ दिया गया था। सोमवार को जयसिंहपुर कोतवाली पहुंचे किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार की तहरीर दी।
विज्ञापन
बताया कि लोकलाज के डर से उन्होंने घटना के दिन तहरीर नहीं दी थी। जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह ने बताया कि घटना के दिन तहरीर न मिलने पर आरोपी को छोड़ दिया गया था। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)