फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   all road block of city

लखनऊ हाईवे को छोड़ शहर के सभी मार्ग बंद

Thu, 06 Aug 2020 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
all road block of city
लखनऊ हाईवे को छोड़ शहर के सभी मार्ग बंद
विज्ञापन

क्रासर
संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती
मोहल्लों के साथ प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर भी आवागमन ठप
फोटो संख्या-15
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने लखनऊ हाईवे को छोड़कर अन्य मार्गोां को बंद कर दिया है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज-अयोध्या हाईवे भी शहर में सील कर दिया गया। इसके पहले ही शहर के कंटेनमेंट व हॉट स्पॉट जोन के मार्ग सील किए जा चुके हैं। मार्गों पर बैरिकेडिंग करके पुलिस व राजस्व कर्मी पहरा दे रहे हैं।

शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने इस पर काबू पाने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन व हॉट स्पॉट जोन में पहले ही मार्गों को सील करके बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार को शहर से गुजरे प्रयागराज-अयोध्या हाईवे को भी दरियापुर से बस स्टेशन तक बंद कर दिया। अब आवाजाही के लिए सिर्फ लखनऊ हाईवे ही एकमात्र मार्ग है। मार्गों पर आवाजाही रोकने के लिए पुलिस व उनके साथ राजस्व कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस व राजस्व कर्मी शिफ्ट में पहरा दे रहे हैं। शहर के मार्गों के बंद होने से आवाजाही पर अंकुश लग गया है। शहर में 25 जुलाई से ही दुकानें व प्रतिष्ठान बंद चल रहे हैं। सिर्फ जरूरी सरकारी कार्यालयों का संचालन सीमित कर्मचारियों के साथ किया जा रहा है। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र के कुछ बैंक भी गाइडलाइन के साथ संचालित हो सके। फिलहाल इन बैंकों में सिर्फ शासकीय कार्य ही होते रहे। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर शहरी क्षेत्रों में आवश्यक सामानों की घर-घर आपूर्ति की छूट दी गई है। संक्र मण पर काबू पाने के लिए मेडिकल टीम लगातार सर्वे कर रही है। शहर सील होने से बृहस्पतिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने शहर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आवश्यक संामानों की आपूर्ति व्यवस्था की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed