{"_id":"6a47fd8d1e88dd4fe9062488","slug":"ais-yaksha-app-unmasked-the-thieves-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-159768-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एआई के यक्ष एप ने चोरों को कर दिया बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एआई के यक्ष एप ने चोरों को कर दिया बेनकाब
Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला बदलकर पुलिस को चकमा देने वाला अंतरजनपदीय चोर गिरोह आखिरकार तकनीक के जाल में फंस गया। कूरेभार और अंबेडकरनगर में चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज में कैद धुंधले चेहरे थे।
सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी बन गए। एआई आधारित यक्ष एप से किए गए तकनीकी विश्लेषण ने अलग-अलग जिलों में हुई वारदातों के तार जोड़ दिए और करोड़ों रुपये की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया।
एसपी चारू निगम ने बताया कि पुलिस ने कूरेभार और अंबेडकरनगर की घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज का यक्ष एप से विश्लेषण कराया। एप से मिले इनपुट का सर्विलांस व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से मिलान किया गया तो चोरी का पैटर्न एक जैसा सामने आया।
विज्ञापन
यह पता चला कि कई जिलों में सक्रिय एक ही गिरोह वारदातों को अंजाम दे रहा है। मुखबिर से मिली सूचना का तकनीकी साक्ष्यों से सत्यापन किया गया। इसके आधार पर पीढ़ी टोल के पास घेराबंदी कर सीतापुर के नरेंद्रपुर निवासी अनिकेत चौहान, बीबीपुर निवासी आकाश व अजय और मथुआपुर के रहने वाले मिथिलेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। (संवाद)