फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Air Force officers inspected the airstrip

Sultanpur News: हवाई पट्टी का वायुसेना के अधिकारियों ने लिया जायजा

Sat, 17 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Air Force officers inspected the airstrip
जयसिंहपुर/गुप्तारगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अरवलकीरी करवत गांव की हवाई पट्टी पर 24 या 25 जून को एक बार फिर वायुसेना के जंगी जहाज गर्जना करेंगे। रिहर्सल के मद्देनजर चल रहे मरम्मत कार्य का शनिवार को वायुसेना के अधिकारियों ने जायजा लिया। अधिकारियों ने रिहर्सल की व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन



लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों के रिहर्सल के मद्देनजर यूपीडा की ओर से 11 जून से हवाई पट्टी का मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। इसके लिए हवाई पट्टी पर 25 जून तक आवागमन बंद कर दिया गया है। यूपीडा की ओर से 11 जून से कराए जा रहे मरम्मत कार्य का जायजा लेने शनिवार को वायुसेना के अधिकारी विमान से पहुंचे। अधिकारियों ने यूपीडा की ओर से कराए जा रहे कामों को परखा। निरीक्षण के दौरान यूपीडा के इंजीनियरों को कार्य के बारे में जानकारी दी। करीब साढ़े तीन किमी लंबी हवाई पट्टी का जायजा लेने के बाद अधिकारी वापस हो गए।
विज्ञापन



यूपीडा के अधिकारियों ने जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। मुख्य अभियंता सलिल कुुमार ने बताया कि विमानों के रिहर्सल के मद्देनजर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा करा दिया जाएगा। 25 के बाद हवाई पट्टी पर आवागमन बहाल हो जाएगा। अभी करीब पांच किमी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed