{"_id":"649346b1791e48dd57007644","slug":"air-force-fighter-aircraft-will-fly-from-the-airstrip-sultanpur-news-c-13-1-299681-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 25 जून को हवाई पट्टी पर जलवा बिखेरेंगे वायुसेना के लड़ाकू विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 25 जून को हवाई पट्टी पर जलवा बिखेरेंगे वायुसेना के लड़ाकू विमान
Thu, 22 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार के अरवल कीरी करवत में एक्सप्रेस-वे पर तैयार की गई एयर स्ट्रिप। -संवाद
कूरेभार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर 25 जून को वायुसेना के लड़ाकू विमान अपना जलवा बिखेरेंगे। वायुसेना के पूर्वाभ्यास के दृष्टिगत यूपीडा ने एयर स्ट्रिप की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। कार्यक्रम को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर करीब 14 किमी मार्ग का डायवर्जन रूट परिवर्तित किया गया है।
लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार के अरवलकीरी करवत के पास बनी हवाई पट्टी पर वायुसेेना के पूर्वाभ्यास को देखते हुए बीती 11 जून से मरम्मत कार्य यूपीडा करा रहा है। 11 से चल रहा मरम्मत कार्य यूपीडा ने तकरीबन पूरा कर लिया है। कार्य पूरा होने के बाद वायुसेेना ने अपने पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की सूचना यूपीडा को दे दी है।
वायुसेना ने 25 जून को हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों को उतारने व उड़ान भरने का पूर्वाभ्यास होगा। इसके माध्यम से वायुसेना के अधिकारी हवाई पट्टी की क्षमता व उपयोगिता को परखेंगे।
विज्ञापन
वायुसेना के प्रस्तावित अभ्यास कार्यक्रम को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 14 किमी मार्ग पर रूट डायवर्जन कर वाहनों का आवागमन 23 से 25 जून तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 23 जून की सुबह नौ बजे से 25 जून की शाम तीन बजे तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों के आवागमन का रूट बदला रहेगा।
इसके तहत लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए किमी 122 से टोल प्लाजा होते हुए मुजेश तिराहा, कूरेभार, पीढ़ी होते हुए सेमरी कस्बे के किमी 136 पर फिर से एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे। इसी तरीके गाजीपुर से सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज व रायबरेली जाने वाले वाहन सेमरी के किमी 136 पर उतरकर सेमरी, पीढ़ी, कटका होते हुए जाएंगे।
गाजीपुर से लखनऊ, बाराबंकी जाने वाले वाहन किमी 136 से उतर कर फिर किमी 122 पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहुंचेंगे। अयोध्या को जाने वाल वाले वाहन कूरेभार होते हुए निकल जाएंगे।