फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Again BJP government will be formed on development basis

विकास के बल पर भाजपा फिर बनाएगी सरकार

Sun, 05 Sep 2021 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Again BJP government will be formed on development basis
सुल्तानपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश का पिछले 20-30 सालों में जितना विकास होना चाहिए था वह नहीं हुआ। अब पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। विकास के बल पर ही भाजपा वर्ष 2022 में फिर सरकार बनाएगी। शनिवार को देर शाम पार्टी कार्यालय पर बैठक करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन

पूर्व आईएएस अफसर एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में फिर पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। मिशन-2022 की चुनौती को अवसर में बदलना होगा। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं की सराहना की। कहा कि उनकी बदौलत ही संगठन मजबूत होता है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र रहने का हवाला देते हुए उन्होंने जिले से अपने जुड़ाव को बताया। कहा कि छात्र जीवन में मेरे कई मित्र सुल्तानपुर के रहे। भाजपा की सरकार बिना भेदभाव, जातिवाद व क्षेत्रवाद के जनहित को ध्यान में रखकर कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ मैने करीब 20 वर्षों तक कार्य करते हुए गुजरात की योजनाओं को जनहित में संचालन किया। गुजरात में योजनाओं का संचालन पार्टी हित व जाति हित के बजाय जनहित में बताते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से पानी व पशुुओं के चारे की दिक्कत को दूर कराया।
कहा कि पीएम मोदी के मार्ग दर्शन में ही देश एवं प्रदेश का समुचित विकास हो सकता है। मौजूदा सरकार विकास के साथ-साथ रामराज्य की भी चिंता करती है। भाजपा सरकार ही रामराज्य की स्थापना कर सकती है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा ने एमएलसी के कार्यों के बारे में बताया। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, महामंत्री विजय त्रिपाठी, डॉ. एमपी सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, सुमन सिंह, पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, प्रवीन कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी मौजूद रहे।

जिले में रात्रि निवास के बाद रविवार की सुबह प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक सूर्यभान सिंह व नगर के पदाधिकारियों के साथ कल्पवृक्ष परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद वे वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed