फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   After Dubeypur, cow dung paint units will be set up in two more development blocks.

Sultanpur News: दूबेपुर के बाद दो और विकास खंडों में लगेगी गोबर पेंट की इकाई

Mon, 03 Nov 2025 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
After Dubeypur, cow dung paint units will be set up in two more development blocks.
सुल्तानपुर। दूबेपुर के बाद दो और विकास खंडों में गोबर पेंट की इकाई लगाई जाएगी। यहां गाय के गोबर से दीवार का पेंट तैयार किया जाएगा। समूह की महिलाएं इसकी बिक्री कर आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन

नोएडा में लगे अंतरराष्ट्रीय मेले से वापस लौटने के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त ने समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर की पेंट इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया है। पहले एनआरएलएम ने दूबेपुर विकास खंड में इकाई स्थापित करने की योजना बनाई थी। महिलाओं के उत्साह को देखते हुए विभाग ने अब कुड़वार व लंभुआ विकास खंड में भी गोबर की पेंट इकाई को स्थापित करने का निर्णय लिया है। गाय के गोबर से पेंट बनाने के लिए एनआरएलएम के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने तीनों ब्लॉकों में समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया है। बताया कि प्रत्येक इकाई की स्थापना में करीब 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। महिला कृषक उत्पादक संगठन को प्रधानमंत्री सेवायोजन कार्यक्रम, खादी ग्रामोद्योग व अन्य योजनाओं के माध्यम से सब्सिडी दिलाकर इकाई की स्थापना कराई जाएगी। पशुपालकों से गाय के गोबर की खरीदारी करके महिलाएं पर्यावरण के अनुकूल पेंट बनाएंगी। विभिन्न कंपनियों की तुलना में यह पेंट बाजार की अपेक्षा काफी सस्ते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed