फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Adverse entry to BEO in case of missing application form

स्थानांतरण आवेदन पत्र गुम होने के मामले में बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 10 Sep 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to BEO in case of missing application form
सुल्तानपुर। जिले के अंदर अनुदेशक ट्रांसफर के अंतर्गत आवेदन पत्र खोने के मामले में कूरेभार खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल शिक्षा के महानिदेशक ने दंडित किया है। महानिदेशक ने कूरेभार बीईओ को जिम्मेदार मानते हुए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले भर में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों से स्थानांतरण के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके अंतर्गत कूरेभार ब्लॉक के टेंहसा उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक पद पर तैनात शिवनगर गुप्तारगंज निवासी शिम्पी मिश्रा ने भी अपनी सुविधानुसार भरथीपुर, कस्बा एवं परवर सहित तीन स्कूलों का विकल्प भरकर अपना आवेदन खंड शिक्षा कार्यालय कूरेभार में जमा किया था।
विज्ञापन

स्थानांतरण की सूची जब निकली तो शिम्पी का नाम नदारद था। जानकारी करने शिम्पी जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची तो उन्हें बताया गया कि आपका आवेदन ही कूरेभार कार्यालय से यहां नहीं आया। शिम्पी मिश्रा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कूरेभार गईं तो वहां से उन्हें गोल-मोल उत्तर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिम्पी का कहना है कि उन्होंने आवेदन में भरथीपुर, कस्बा एवं परवर विद्यालय का विकल्प भरा था। महिला होने के नाते वरीयता उन्हें ही मिलनी थी लेकिन इन स्कूलों में पुरुष अनुदेशकों को भेजा गया, वह भी दूसरे ब्लॉक से। मामले में शिकायत के बाद एडी बेसिक रविंद्र प्रताप सिंह ने जांच की तो बीईओ की लापरवाही सामने आई। एडी बेसिक की रिपोर्ट के आधार पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया है।

स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने प्रतिकूल प्रविष्टि का अंकन वार्षिक गोपनीय आख्या 2020-21 में करने का निर्देश दिया है। बीएसए को आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed