{"_id":"5d49bd588ebc3e6d1d71e04f","slug":"adverse-entry-to-ado-panchayat-and-engineer-sultanpur-news-lko475041165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीओ पंचायत व अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीओ पंचायत व अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
अमेठी। जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा और सीडीओ प्रभुनाथ ने मंगलवार को स्थानीय विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामी मिलने पर डीएम ने एडीओ पंचायत और अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों व फाइलों के रखरखाव, रजिस्टर में फाइलों के ठीक तरीके से अंकन नहीं करने पर एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद व अवर अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
डीएम ने जनसूचना अधिकार रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का रजिस्टर ठीक तरीके से बनाए जाने पर शबनम फातिमा की सराहना की।
इसके बाद जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्थित शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालय में फ्लश व पाइप टूटी पाई गई, जिसे ठीक कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने सभागार में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर मिशन कायाकल्प के तहत प्रत्येक पंचायत सचिव को एक-एक स्कूल को मॉडल बनाने तथा प्रति दो माह पर एक-एक स्कूल चयनित कर उसे ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को पत्रावलियों के रख रखाव, रजिस्टर में उनका अंकन ठीक तरीके से करने के निर्देश दिए।