{"_id":"628a7dc83707151d566b2be3","slug":"admission-sultanpur-news-lko631800169","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी नया दाखिला, सभी के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी नया दाखिला, सभी के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नए बच्चों के दाखिले के लिए स्कूल चलो अभियान व अन्य जागरुकता कार्यक्रम लंभुआ ब्लॉक क्षेत्र में धराशाई हो गये। एक माह के अभियान के दौरान लंभुआ क्षेत्र के 74 विद्यालयों में भी एक का बच्चे का दाखिला नहीं हो सका है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए बीएसए ने 74 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है।
मुख्यमंत्री की ओर से चार अप्रैल से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करने बाद जिले के सभी स्कूलों में रैली निकाली गई। बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के साथ शिक्षकों को घर-घर सर्वे कर नामांकन कराने का निर्देश दिया गया। यहां तक की ईंट भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चों का दाखिला कराने के लिए भी अभियान चलाया गया।नवीन नामांकन को लेकर शासन की हिदायत का असर लंभुआ क्षेत्र के 74 प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों पर नहीं हुआ। इन 74 विद्यालयों में एक भी नया नामांकन नहीं हुआ।
इस बारे में लंभुआ के खंड शिक्षाधिकारी सुधीर सिंह ने बीएसए को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई करने की संस्तुति बीएसए से की गई। रिपोर्ट मिलने पर बीएसए दीवान सिंह यादव ने 74 प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। बीएसए ने कहा है कि जब तक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन अपलोड नहीं किया जाता, तब तक वेतन का भुगतान नहीं होगा।