{"_id":"6228e989ae979028773bc608","slug":"administration-gave-assurance-of-fair-counting-of-votes-to-the-candidates-sultanpur-news-lko6210891154","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने प्रत्याशियों को दिया निष्पक्ष मतगणना का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने प्रत्याशियों को दिया निष्पक्ष मतगणना का भरोसा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने प्रत्याशियों को निष्पक्ष गणना का भरोसा दिया है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रत्याशियों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा की।
विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर प्रदेश के कई जनपदों में मचे बवाल के बीच बुधवार को प्रशासन ने जिले के प्रत्याशी को निष्पक्ष मतगणना का भरोसा दिलाया है। कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने बैठक की। बैठक में उन्होंने गणना के संबंध में प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को जानकारी दी।
डीएम ने प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब भी दिया। साथ ही बैलेट पेपर व कंट्रोल यूनिट की गणना को निष्पक्ष कराने का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि वीवीपैट की पर्ची से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों के मतदान का मिलान भी प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की इच्छा पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। प्रेक्षकों ने भी निष्पक्ष गणना का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सपा प्रत्याशी अनूप संडा, सपा प्रत्याशी अरुण वर्मा समेत अन्य प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।